फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस, कार की टक्कर में चार घायल

Wed, 12 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस व कार की टक्कर से तीन यात्री व कार चालक घायल हुए। कार के परखच्चे उड़ गए। टकराने के बाद बस गहरी खंती में गिरकर पलट गई। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी वीर बहादुर सिंह पुत्र शिवनायक यादव मंगलवार को सुबह मारुति कार से भरुआ सुमेरपुर से पिपरहरी गांव जा रहा था। पैलानी से कुछ दूर मंडी समिति के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से कार की भिड़ंत हो गई।

जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस पेड़ से टकराते हुए खंती में पलट गई। दरवाजे की ओर का हिस्सा पलटने से यात्रियों के निकलने की गुंजाइश नहीं थी। वहां मौजूद चरवाहों ने खिड़की तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


बस में सवार कामता प्रसाद (50) पुत्र शिवरतन निवासी सिकहुला, मुन्नीलाल यादव (49) पुत्री जौहरी यादव निवासी जसपुरा और सुनील (24) पुत्र राम मनोहर निषाद क्योटरा (बांदा) घायल हुए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

उधर, कार चला रहा वीर बहादुर अकेला था। उसे भी ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। सभी घायलों को जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल कामता प्रसाद ने बताया कि बस बांदा से हमीरपुर जा रही थी। सुबह लगभग 9 बजे यह घटना हुई। कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक अन्य घटना में कांशीराम कालोनी (हरदौली) निवासी माजिद (15) पुत्र मंझले मंगलवार को सुबह पैदल सामान लेने बाजार जा रहा था। बीएसए आफिस के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें