फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में 20 करोड़ का लेनदेन

Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्योहार में लगातार पांच दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ टूट पड़ी। बैंकों के जमा और निकासी काउंटरों पर खाताधारकों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


किसी को बच्चों की स्कूल फीस जमा करना था तो किसी को अन्य जरूरत के लिए पैसे की दरकार थी। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वालों को भी भारी भीड़ रही। ये लोग जमानत राशि जमा करने आए थे।

शहर की प्रमुख बैंक होने से यहां ग्राहकों की खचाखच भीड़ रही। अमूमन यहां हर रोज करीब एक करोड़ का लेन-देन होता है, लेकिन सोमवार को चार करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन


नकद जमा काउंटर में भारी भीड़ रही। बाहर प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों की जमानत राशि जमा कराने के लिए अलग से काउंटर खोला गया।

मुख्य प्रबंधक सिद्धेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को फटाफट काम निपटाने की हिदायत थी। मुख्य शाखा में चार करोड़ और एसबीआई की अन्य शाखाओं में करीब 12 करोड़ का लेनदेन हुआ।

गेट से लेकर मैनेजर कक्ष तक खाता धारक और ग्राहक मौजूद मिले। यहां हर रोज पांच से छह लाख रुपये का लेन-देन होता है, लेकिन सोमवार को 15-20 लाख की जमा व निकासी हुई।

सुरक्षा की स्थिति आम दिनों जैसी ही रही। मैनेजर आरके शिवहरे ने बताया कि करीब 40 चेक क्लीयरेंस के लिए आए। अन्य दिनों में 12-13 चेक आते हैं। सोमवार को ज्यादातर कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त करनी पड़ी।

सभी काउंटरों पर ग्राहकों का मजमा लगा था। मैनेजर अनिल बरेजा के पास भी दर्जन भर से ज्यादा ग्राहक खड़े थे। वरिष्ठ कर्मी जगदीश खेंगर ने बताया कि हर रोज 200-300 ग्राहक करीब 50 लाख का लेन-देन करते हैं।

सोमवार को डेढ़ से दो करोड़ का लेनदेन हुआ। कर्मचारियों ने तेजी से काम निपटाया। एक पुलिस कर्मी और दो गार्ड सुरक्षा के लिए तैनात रहे।

बैंक के अंदर तीन काउंटरों में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। बैंक कर्मियों को कामकाज के साथ सुरक्षा पर भी नजर रखनी पड़ी।

प्रभारी शाखा प्रबंधक पीके त्रिवेदी ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले आज करीब तीन गुना धन निकासी हुई। लगभग 40 लाख रुपये का लेनदेन हुआ, जबकि हर दिन 15 से 20 लाख का लेन-देन होता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें