फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद रामनाथ

विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे पूर्व सांसद की शव यात्रा में शामिल अधिवक्ता व अन्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सांसद रामनाथ दुबे शुक्रवार को सुबह स्थानीय हरदौली घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, राजनेता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

शव यात्रा अशोक लाट स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे शुरू हुई। शव को कांग्रेस के ध्वज तिरंगे में लपेटा गया। मुखाग्नि उनके पुत्र और अधिवक्ता राजेश दुबे ने दी।
अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, शंकर सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, कमल सिंह दिखित, राकेश सिन्हा, आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह, रामबली सिंह, मेदिनी कुमार वाजपेयी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, अधिवक्ता अरविंद पांडेय (अतर्रा) सहित कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक ध्रूवराम चौधरी, सचिव राकेश प्रजापति व हरदीपक निषाद, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्र, अखिलेश शुक्ला, सीरजध्वज सिंह, मुमताज अली, राजबहादुर गुप्ता, मोहम्मद इदरीश, मेडिकल व्यवसायी शांतनु ओमर, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें