फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने योगी पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी में नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र की गायों को मुख्यमंत्री के निरीक्षण से पूर्व साबुन से नहला-धुलाकर साफ-सुथरा करने और पशु अहार तथा ताजा भूसा देने आदि की ‘अमर उजाला’ में रविवार को छपी विस्तृत खबर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पर ट्वीट किया है। कहा है- ‘हुजूर के शासनकाल में नफरत और भ्रष्टाचार का जमा मैल धोने के लिए भी कोई साबुन बना है क्या?’
विज्ञापन

भाजपाइयों ने अगवानी की, विपक्षी नदारद
बांदा। मुख्यमंत्री की अगुवाई में भाजपा के ही जनप्रतिनिधि और नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। अन्य दलों के लोग नजर नहीं आए। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल (बांदा-चित्रकूट), पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी), विधायक बृजेश प्रजापति (तिंदवारी), प्रकाश द्विवेदी (बांदा), चंद्रपाल कुशवाहा (बबेरू) व राजकरन कबीर (नरैनी), गो सेवा आयोग सदस्य कृष्ण कुमार सिंह सहित निवर्तमान जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, अतुल मोहन, अल्पसंख्यक मोर्चा के आरिफ खां, प्रेमनारायण द्विवेदी, राजनारायण द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, भूरेलाल फौजी आदि उपस्थित रहे।
उधर, व्यवस्थाओं में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, एएसपी एलबीके पाल, उपायुक्त मनरेगा करुणा शंकर पांडेय, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डा.राकेश रमन, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, सीएमओ डा.संतोष कुमार, एसडीएम सुरजीत सिंह (सदर), मंसूर अहमद (पैलानी), महेंद्र प्रताप (बबेरू), सौरभ शुक्ला (अतर्रा), वंदिता श्रीवास्तव (नरैनी), पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुमंत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, सीडीओ स्टेनो अनूप रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें