बांदा। पूर्व ब्लाक प्रमुख जसपुरा पर जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनकी पत्नी अशोक लाट कचहरी तिराहे पर अनशन पर बैठ गई है। वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े लोगों ने भी डीआईजी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
धरने पर बैठीं मंजू ने कहा कि 11 अगस्त को पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद को गोली मार दी गई थी। पैलानी थाने में तीन लोगों पिपरगवां गांव निवासी आाशीष, फूलचंद्र, अजय के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ हैं। उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।