बांदा। डीएम अमित सिंह बंसल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विदेश यात्रा अथवा दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे हों या ऐसे व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मरीजों के संपर्क में आए हों वे अनिवार्य रूप से इसकी सूचना नोडल अधिकारी जेपी यादव (डिप्टी कलेक्टर) को जिला कंट्रोल रूम के फोन नंबर- 05192-224460 या 285260 पर दें। ऐसा न करने पर सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि बाहर से लौटने वाले व्यक्ति अगर सीमा में बगैर चिकित्सीय परीक्षण और स्क्रीनिंग कराए अपने ठिकाने में पहुंच गए हैं तो चिन्हित किए गए पंचायत घर/सामुदायिक भवन या प्राथमिक विद्यालय भवन में ही 14 दिन तक अनिवार्य रूप से रुकें। ऐसे लोगों की सूचना वहां के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य या सभासद अथवा वार्ड सदस्य द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।