फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने की व्यापारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने प्रदेश के 28 जिलों के प्रमुख व्यापारी नेताओं से मोबाइल फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन की स्थिति के बारे में चर्चा की। बांदा कैट जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल भी इसमें शामिल थे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री को बताया गया कि रास्ते में खड़े कई नॉन सेंशियल कमोडिटी ट्रकों को जाने देने के लिए केंद्र सरकार ने आदेश कर दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इसका कोई आदेश जारी नहीं किया। बंद पड़े उद्योग और दुकानों के पिछले तीन माह के कामर्शियल बिल औसत के आधार पर भेजने और फिक्स चार्ज माफ किए जाने की भी मांग की। 30 जून तक वैट मामलों को स्थगित करने तथा ई-वे बिल के माल के परिचालन को न रोकने, जानवरों का चारा और अंडे को भी आवश्यक वस्तु की श्रेणी में शामिल कर इनकी दुकान खोलने और इनका माल बेरोकटोक आने-जाने देने की भी बात डिप्टी सीएम से की। गोयल ने बताया कि डिप्टी सीएम ने इन सारी बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से बात करके जल्द ही निर्देश जारी कराएंगे। यह भी कहा कि व्यापारियों के साथ ऐसी चर्चा सप्ताह में एक-दो बार करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें