फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोदऊआ बाबा में दूसरी बार किसी ने खंडित किया शिवलिंग

Fri, 13 Nov 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव स्थित कोदऊआ बाबा स्थान पर अराजकतत्वों ने एक बार फिर उपद्रव किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात लोगों ने पुलिस की ओर से स्थापित कराए गए शिवलिंग को खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने शिवलिंग खंडित देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों के अनुसार कोदऊआ बाबा स्थान पर करीब सौ वर्षों से भगवान शिव की प्राचीन प्रतिमा स्थापित थी। बीती 16 अक्तूबर को अराजकतत्वों ने प्रतिमा खंडित कर कुएं में फेंक दी थी। मामला शांत कराने के लिए पुलिस ने मंदिर का कायाकल्प कराकर उसी स्थान पर नया शिवलिंग स्थापित कराया था। इसके बाद ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पहली घटना का ही उस घटना का खुलासा हुआ। अब दूसरी बार शिवलिंग खंडित किए जाने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपियों का सुराग लगा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पूर्व में भी पुलिस ने ही स्थान को सुरक्षित कर शिविलिंग की स्थापना कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें