फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में आग से 15 लाख की खाद्य सामग्री राख

विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ितों को हिरासत में लेने पर कोतवाली प्रभारी से विरोध जताते पूर्व विधायक विशंभर सिं - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। कमासिन रोड पर चीनी, डालडा, रिफाइंड ऑयल आदि के गोदाम में आग लग जाने से लगभग 15 लाख रुपये की सामग्री जल गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, गोदाम में दो ड्रम ज्वलनशील पदार्थ (कार्बेट) मिलने पर कोतवाली प्रभारी ने पूछताछ के लिए गोदाम के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसे लेकर पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव और कोतवाली प्रभारी में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब 2 बजे सूरज पाल के मकान में किराए पर चल रहे माता प्रसाद मुकुंद लाल फर्म के गोदाम में आग लग गई। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। गोदाम मालिक ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
कोतवाली प्रभारी शशि कुमारश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने में मदद करवाते रहे। फायर ब्रिगेड लगभग दो घंटे बाद पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने गोदाम की छानबीन के दौरान वहां दो ड्रम कार्बेट पाया। इस पर कोतवाली पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। इस पर मौके पर आ गए पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने विरोध और आपत्ति जताई। कहा कि अग्नि पीड़ित को ही हिरासत में लिया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

उधर, घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि सहित स्थानीय व्यापारी व नागरिक भी पहुंच गए। बीच बाजार में अग्निकांड से आसपास के लोग सहमे रहे। इस इलाके में कपड़ा और राखी की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें