फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद्य सुरक्षा की टीम ने पकड़ा पांच क्विंटल खोया

विज्ञापन
ई-रिक्शा में रखा खोया की जाच करती टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार की शाम पांच कुंतल मिलावटी खोया पकड़ा है। रेलवे स्टेशन के बाहर खोया प्लास्टिक की सात बोरियों में एक ई-रिक्शा में लदा था। टीम के पहुंचते ही खोया मालिक भाग निकला।
विज्ञापन

बताते है कि खोया झांसी-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन से आया था। टीम ने खोया को कब्जे में लेकर खोया मालिक को फोन करके बुलाया, लेकिन शाम सात बजे तक वह मौके पर नहीं आया। अभिहित अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि खोया मालिक के न आने पर खोया कोतवाली पुलिस को सौंप दिया जाएगा और 24 घंटे तक खोया मालिक के आने का इंतजार किया जाएगा।
इसके बाद खोया केन नदी घाट किनारे नष्ट करा दिया जाएगा। यदि वह आता है तो खोया का सैंपल लेकर उसे सौंप दिया जाएगा।
यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला के निर्देशन में की गई। बताते हैं कि सहालग के चलते खोया व्यापारी झांसी, हरपालपुर, ओरझा, बरुआ सागर से ट्रेन से खोया बांदा ला रहे है।
विज्ञापन

इसकी भनक विभाग को काफी अर्से से थी, लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश, जितेंद्र सिंह पटेल, प्रशांत मलैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें