फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स पर फूलों की वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/अतर्रा। कोरोना वारियर्स के सम्मान में मुख्य चौराहे पर व्यापारियों ने रंगोली सजाई। इस दौरान एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉक्टर बीएस राजपूत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह, दरोगा बीके मिश्रा, सफाई नायक सोहनलाल आदि पर फूलों की वर्षा की और सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। इस मौके पर कमलेश सिंह, रानू गुप्ता, अशोक शिवहरे, पप्पू सोनी, रामबाबू रैकवार, राकेश चौरसिया, संतोष गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद थे।
वहीं अतर्रा एसडीएम जेपी यादव और इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी, पालिका ईओ राम सिंह आदि ने एक सैकड़ा कर्मियों को मॉस्क और अंगौछा बांटे। कल्लूराम गुप्ता, जुगुल किशोर गुप्ता, ललित, अवधेश शिवहरे, नितिन, किशन, विमल, चंद्रशेखर, विजय सिंह, रामकेश, सुनील गुप्ता, रामगोपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

खुरहंड गांव में समाजसेवियों ने ग्रामीणों को मॉस्क और सैनिटाइजर बांटे। रामजी द्विवेदी, श्यामजी द्विवेदी ने बताया कि घर-घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। इंडियन बैंक, हमीरपुर मंडल के अंतर्गत लमेहटा ग्राहक सेवा केंद्र में बैंक मित्र राम शिवहरे ने महिला खाताधारकों को राशन किट बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें