फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकती संगीनें अंदर से खटारा मिलीं

Thu, 12 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शहर कोतवाली में संगीन का बारीकी से मुआयना करते अपर एसपी आशुतोष शुक्ल।
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली की संगीनें ऊपर से चमकती नजर आईं पर अंदर से खटारा मिलीं। इन्हें मुआयने के समय तेल, पानी लगाकर चमका दिया गया था। मालखाने में शराब की दुर्गंध गूंजती मिली। यह सब देख अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने असंतोष जताया।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि सारी खामियां शीघ्र दुरुस्त कर ली जाएं। 15 दिन बाद वह फिर मुआयना करेंगे। बृहस्पतिवार को सुबह अपर एसपी ने कोतवाली का छमाही मुआयना किया। कार्यालय के अभिलेख रजिस्टर आदि देखे। हर रजिस्टर अधूरा मिला। लंबे अरसे से रखे मुकदमा सामानों का निस्तारण करने को कहा। जिन वाहनों के मुकदमें निपट गए हैं। उन्हेें उनके मालिकों को वापस करने के निर्देश दिए। मुआयना सुबह 10 से 3 बजे तक चला। अपर एसपी ने पाया कि वर्ष 2011 से हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें