फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: अध्यक्ष व महासचिव में पांच-पांच नामांकन

Sun, 12 Feb 2023 04:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष मैकूलाल प्रजापति ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश वर्मा, छोटू राम वर्मा, जय सिंह, जय गोपाल गुप्ता, राम प्रताप वर्मा ने सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

महासचिव पद पर हिम्मत सिंह, हरेंद्र सिंह, छेदीलाल पटेल, सुनील पांडेय, विजय नारायण, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण तिवारी, कृष्णकांत प्रजापति, महेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया। उधर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में नरोत्तम सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाल, आडिटर संयुक्त संचिव रामनरेश प्राजपति, संयुक्त सचिव प्रकाशन में उदयवीर प्रजापति, संयुक्त सचिव प्रशासन शिव शंकर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष में विष्णु प्रताप सिंह ने नामांकन कराया।
इन पदों पर महज एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में हनीफ खां, महेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ सदस्य पद पर रामकरण यादव ने नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि 13 फरवरी को जांच व 14 व 15 फरवरी को नाम वापसी और 24 फरवरी को मतदान होगा। शिव कुमार, अवधेश कुमार गौतम, शिवलोचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें