फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक मतदाता का पांच बार नाम, हिंदू मुस्लिम का एक मकान

Sat, 11 Apr 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एसआईआर के बाद जनवरी में जारी की गई कच्ची (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में सामने आईं तमाम गड़बड़ियों को उजागर किए जाने का कोई नतीजा नहीं निकला। माना जा रहा था कि निर्वाचन विभाग अपनी हुई इस फजीहत को अंतिम सूची में दुरुस्त कर लेगा लेकिन यह गलतफहमी साबित हुई।
विज्ञापन

अब जारी हुई अंतिम सूची में भी वैसी ही तमाम अंधेरगर्दी की भरमार है। मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को एक ही मतदाता का नाम उसी भाग संख्या (वार्ड) में पांच बार दर्ज करने का हथकंडा अपनाया गया है। हिंदू परिवार के साथ मुस्लिम और मुस्लिम के घर हिंदू मतदाता के नाम दर्ज कर दिए जाने की गलती भी बरकरार है। तमाम मकानों को कोई नंबर न देकर उन्हें शून्य की संख्या दिए जाने की पिछली गलती फिर दोहरा दी गई।



ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद मीडिया और मतदाताओं द्वारा तमाम गड़बड़ियों को उजागर किया गया था। उम्मीद थी कि अंतिम सूची इन्हें सुधार कर जारी होगी पर निर्वाचन विभाग इस उम्मीद पर खरा नहीं उतरा।
विज्ञापन


- शहर के भाग संख्या- 90 (अलीगंज पूर्वी) में मतदाता रानी सिंह पत्नी भीम सिंह का नाम क्रमांक 787, 792, 793, 794, और 795 पर अलग-अलग मकान दिखाकर पांच बार दर्ज किया गया है। दो मकानों में नंबर हैं और तीन घरों में नंबर के बजाय अलीगंज लिखा हुआ है।



- इसी भाग की सूची में मकान नंबर 168 में पड़ोसी हिंदू - मुस्लिम मतदाताओं को एक ही घर में रहना दिखाया गया है। इस मकान के रहने वाले नईम अहमद, शमा परवीन, अलीम आदि के साथ राजेश कुशवाहा, बबलू कुशवाहा व रचना कुशवाहा के नाम जोड़ दिए गए हैं। इसी तरह भाग - 124 (मर्दन नाका पूर्वी ) में विनय कुमार के मकान नंबर 389 में नुसरत सिद्दीकी को शामिल कर दिया गया है।

- भाग संख्या- 122 की सूची के पहले पांच मकानों को कोई नंबर न देकर शून्य लिखा गया है। पहला नाम विनोद कुमार ढंढारिया का है। इसके अगले चार मकान मदन गोपाल, मो. उमर, विभू सोनी और शुभम रैकवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें