बांदा शहर कोतवाली में गिरफ्तार बाइक चोरी के आरोपी।
- फोटो : पुलिस।
बांदा/अतर्रा। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्याें को पकड़ा है। इनके पास से सात बाइकें और तीन तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि 29 जून की रात अतर्रा कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान तहसील के पास बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी महंत लाल वर्मा व अतर्रा कोतवाली के अत्रीनगर मोहल्ला निवासी रामजीत प्रजापति उर्फ गरीबी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों वाहन के कागजात नहीं दिखा सके। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कुछ दूर झाड़ियों में छिपाए पांच वाहनों को बरामद किया। उन्होंने बताया कि वह बाइकों को मध्य प्रदेश में बेचने ले जा रहे थे। यह सभी बाइकें उन्होंने कुछ दिन पूर्व नरैनी रोड अतर्रा, भरतकूप, बांदा रेलवे स्टेशन, कालूकुआं बस स्टैंड तथा मध्य प्रदेश से चोरी की थीं।
उधर, बांदा शहर कोतवाली पुलिस ने रात में ही पहाड़ी बाबा मंदिर के पास से बाइक चोरी करने वाले इंदिरानगर काशीराम कालोनी निवासी अरशद, विनय रैकवार व खुटला मोहल्ला निवासी सरफराज को पकड़ा। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि यह बाइक कालूकुआं मंडी समिति के पास और अपाचे काशीराम कालोनी से चोरी की है। गिरफ्तारी टीम में अतर्रा कोतवाल ऋषिदेव सिंह, व बांदा शहर कोतवाल बलराम सिंह व उनकी टीम शामिल रही।