फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक ही परिवार के पांच लोगों को खानदानियों ने लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विवादित जमीन पर बबूल के पेड़ काट रहे खानदानी को मना करने पर खानदानी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा में रामप्रसाद का उसके ही खानदानी से 14 बीघा जमीन को लेकर विवाद चलता है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शनिवार को सुबह खानदानी अपने साथियों के साथ विवादित जमीन में लगे बबूल के पेड़ को काट रहा था। इस पर रामप्रसाद पक्ष के लोगों ने एतराज जताया और पेड़ काटने से मना किया।
बात बढ़ने पर खानदानी ने अपने साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
मारपीट में सुमित्रा (50) पत्नी रामप्रसाद निवासी कलेक्टर पुरवा, देवरानी उज्जी (45) पत्नी राजकुमार, ननद फुलमतिया (60) पत्नी बुद्दी निवासी जारी गांव, विजय पाल (19) पुत्र रामप्रसाद व कुलदीप (26) पुत्र रामकुमार गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें