बांदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को शाम छह बजे पुलिस लाइन स्थित इनडोर बैडमिंटन कोर्ट में पांच मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा।
इसके पूर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त आरपी सिंह ने वोमेन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की फीता काटकर शुरूआत कराई। प्रतियोगिता में पुलिस लाइन समेत कई विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ नगर/लाइन गवेेंद्र पाल गौतम, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी, सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।