फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार्तिक मेले में पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

विज्ञापन
फोटो-14- थाना कालिंजर में बैठक करते एसडीएम व सीओ नरैनी। संवाद
विज्ञापन
= छह मार्गों पर बैरियर लगाकर नियंत्रित होगा आवागमन
विज्ञापन

= पेयजल के लिए टैंकरों की होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंजर। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले में पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तैयारियों को लेकर थाना कालिंजर परिसर में एसडीएम और सीओ नरैनी ने अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। दुर्ग मार्ग की बदहाली को मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त कराने और परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए बांदा, सतना, पन्ना, बघेलावारी-चित्रकूट और किला मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए जल निगम के टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। कालिंजर दुर्ग जाने वाले मार्ग की बदहाली का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। पहाड़ की ओर दीवार निर्माण के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़क की सफाई कराने और आवागमन सुचारु करने के निर्देश दिए। मेला परिसर में पड़ी निर्माण सामग्री तत्काल हटाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बार मेले के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दोहरी वसूली का मामला भी उठाया। बताया कि दुकानदारों से मकान मालिक और मेला कमेटी दोनों शुल्क लेते हैं। बैठक के बाद एसडीएम और सीओ ने मेला परिसर तथा कालिंजर दुर्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें