फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच घायल, एक गंभीर

Fri, 30 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, अन्य मार्ग हादसों में पांच राहगीर घायल हो गए। नाजुक हालत में एक घायल को कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बिसंडा नगर के पंचवटी नगर मोहल्ला निवासी भोला (60) पुत्र मंगी कोरी ढाई महीने पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। परिजनों ने कानपुर के अस्पताल में उसका इलाज कराया। हालत में सुधार होने पर परिजन एक सप्ताह पूर्व उसे कानपुर से घर ले आए। गुरुवार की शाम उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र राजकिशोर ने मुताबिक भोला देशी दवाओं से बीमार पशुओं का इलाज करता था। घटना वाले दिन भी पड़ोसी गांव में बीमार पशुओं का इलाज करने गया था।

उधर, जसपुरा कसबा निवासी धर्मेंद्र वर्मा (20) पुत्र रमेशचंद्र अपने चचेरे भाई राजेंद्र (18) व राजू (28) के साथ गुरुवार को शाम बाइक पर खेत जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में तिंदवारी कसबा निवासी क्रिस प्रजापति (12) पुत्र राजाबाबू गुरुवार की रात दरवाजे पर खेल रहा था। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। उधर, पुलिस लाइन निवासी ऋषि (15) पुत्र करन सिंह गुरुवार की रात साइकिल से बाजार जाते समय महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार स्कूटी से टकराकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें