फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों समेत पांच को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव सभा की जमीन पर शौचालय बनाने का विरोध करने पर पड़ोसी दबंगों ने घर में दावा बोलकर तीन सगे भाइयों सहित पांच को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की रात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। दबंग गांव समाज की करीब दो फिट जमीन कब्जा कर शौचालय बनवा रहा था। पड़ोसी जगजीत (40) पुत्र रामविशाल ने विरोध किया तो विपक्षी चार लोगों ने घर में घुसकर लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया।
बचाने आए जगजीत का भाई जीत (38), प्रदीप (30) और चाचा हरिंदा (35) तथा कालिंद्री (28) पत्नी प्रदीप को भी मारपीटकर घायल कर दिया। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि घायल जगजीत की तहरीर पर चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मारपीट में महिला समेत दो घायल
तिंदवारी। फसल खा रहे जानवरों को हांकने पर हुए विवाद में पशु मालिक ने खेत की रखवाली कर रही महिला की पिटाई कर दी। लोहारी गांव निवासी सांता देवी पत्नी शिवकरन ने बताया कि वह शुक्रवार को दोपहर वह खेत में रखवाली कर रही थी। कुछ जानवर खेत में घुसे तो उसने हांक दिया। इस पर गांव के सगे तीन भाइयों ने उसे लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
आसपास के लोगों ने बचाया। घायल सांता को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, पचासा डेरा (जौहरपुर) में राजनारायण पुत्र रामगोपाल ने पड़ोस के दो सगे भाइयों पर शराब के नशे में बदसुलूकी और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर थाने में दी है। गोखरही गांव निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने खेत में पानी लगाने के विवाद में पड़ोसी दबंग पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें