फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना परमिट व ओवरलोड पांच ऑटो का चालान, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को गिरवां थाना में नरैनी-बांदा हाईवे पर ओवरलोड और बिना परमिट दौड़ रहे वाहनों की जांच की। जांच में चार ऑटो चालकों के पास परमिट नहीं मिला। इन्हें सीज कर दिया। इसके अलावा पांच ऑटो का ओवरलोड में चालान किया है।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह व यात्रीकर अधिकारी रामसुमेर यादव ने शुक्रवार को बांदा-नरैनी मार्ग पर अवैध ढंग से चल रहे वाहनों की जांच की। इस मार्ग पर बांदा से गिरवां और देवीजी और नरैनी तक 50 से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं। ये निर्धारित गति सीमा से ज्यादा तेज दाैड़ाते हैं। वहीं तमाम ऑटो में परमिट न होने की शिकायतें मिलीं हैं।
शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव को जांच में पांच ऑटो ओवरलोड मिले। चार ऑटो के पास परमिट नहीं मिला। इन्हें सीज किया गया है। ओवरलोड पांच वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें