बबेरू। जानलेवा हमले में फरार पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में पहली मई को श्रीचंद्र कुशवाहा पुत्र सदाशिव को लाठी से पीटकर घायल कर दिया गया था। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पांच आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आशीष सेन ने रविवार की रात गश्त के दौरान फरार पांचों आरोपियों को कमासिन रोड स्थित कुचेंदू गांव मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।
इनमें राजबहादुर, प्रदीप कुमार, कल्लू उर्फ संदीप कुमार, मुराली उर्फ जितेंद्र व बच्चा उर्फ संतोष कुमार शामिल हैं। ये सभी दतौरा गांव के ही रहने वाले हैं।