फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

166 मिमी औसत बारिश में बीता मानसून का पहला पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसूनी मौसम का पहला पखवाड़ा शहर और गांव से लेकर बांधों तक झमाझम बारिश के साथ पूरा हुआ। जून माह के दूसरे पखवारे में शुरू हुआ मानसूनी मौसम मंगलवार को विदा हो गया। मंडल के हरेक जिले में बारिश का औसत 166 मिलीमीटर (मिमी) रहा। सबसे ज्यादा 338 मिमी बारिश बांदा में रिकार्ड की गई। मंडल के सभी 13 बांधों में भी कम या ज्यादा वर्षा हुई।
विज्ञापन

मानसूनी मौसम औपचारिक रूप से 15 जून से शुरू होता है। इस वर्ष बुंदेलखंड और खासकर चित्रकूटधाम मंडल में इस मौसम के दस्तक देते ही बारिश भी शुरू हो गई। सरकारी आंकड़ों (सिंचाई विभाग) के मुताबिक जून माह में सबसे ज्यादा 338.80 मिलीमीटर बारिश बांदा जनपद में हुई है। चित्रूकट जनपद में 113, महोबा में 117 और हमीरपुर में 97.60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मंडल स्तर पर बारिश का औसत 166 मिमी रहा। बांदा में सबसे ज्यादा 100 मिमी वर्षा रविवार/सोमवार को हुई।
उधर, चित्रकूटधाम मंडल के सभी 13 बांधों में भी मानसूनी मौसम में बारिश दर्ज की गई है। जून में सबसे ज्यादा 199 मिलीमीटर वर्षा गंगऊ (छतरपुर) और इतनी ही बारिश कबरई बांध (महोबा) में हुई। रनगवां (छतरपुर) में 90, बरियारपुर (पन्ना) में 65, ओहन बांध (चित्रकूट) में 68, बरुआ (चित्रकूट) में 67, अर्जुन बांध (महोबा) 25, चंद्रावल बांध (महोबा) 70, मझगवां बांध (महोबा) 18, उर्मिल बांध (महोबा) 35, गुंता बांध (चित्रकूट) 67, रसिन बांध (चित्रकूट) 75 मिलीमीटर बारिश हुई है। उधर, सर्वाधिक बारिश होने से गंगऊ वियर/बांध उफना गया है। मंगलवार को इस बांध की क्रस्टवॉल के ऊपर से 33,930 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिरता रहा। बांध का जल स्तर 224.21 मीटर हो गया। इसी तरह बरियारपुर की क्रस्टवाल 660 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा है। इस वियर का जलस्तर 185.10 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें