फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेकर आ रहे बाइक चालक की गोली मारकर हत्या, दरवाजे पर की थी तमंचे से फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दारू पीने को लेकर छह दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में रविवार को शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के सुहाना गांव में कल्लू (25) पुत्र चुनकावन यादव की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हो गया। देर रात मृतक की पत्नी और भाई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर देने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पेशे से रिक्शा चालक कल्लू लॉकडाउन के बाद घर पर ही रहता था। पांच भाइयों के बीच 25 बीघा खेती में हाथ बंटाता था। उसके छोटे भाई रामशरण ने बताया कि 22 जून को गांव में उसका बड़ा भाई कालकादीन गांव के कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था।
वह और उसकी मां कालकादीन को लेने गए तो वहां मौजूद रज्जन यादव उनसे बेवजह उलझ गया। कुछ देर बाद आकर उसके दरवाजे में तमंचे से रज्जन ने फायरिंग की। रामशरण के मुताबिक इसकी लिखित सूचना/तहरीर उसने और उसके भाई रामकरण ने कोतवाली पुलिस में उसी दिन दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

रामशरण ने बताया कि रविवार को कल्लू पड़ोसी जनपद हमीरपुर के रूरीपारा गांव स्थित अपनी ससुराल से पत्नी पंचवती को लेकर बाइक पर गांव आ रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले जंगल में शाम करीब 4 बजे तमंचे से उसे दो गोलियां मारी गईं। गर्दन के पास गोली लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल लाए।
यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। शव को मर्च्युरी में रखा गया है। देर रात मृतक की पत्नी पंचवती और भाई रामशरण कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गए थे। रामशरण ने बताया कि हत्या रज्जन यादव ने की है। उसी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें