फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 50 मकान जले

Sun, 01 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मालपुर गांव मेें आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/नरैनी/बेंदा। रविवार अग्निकांडों का दिन रहा। जिले के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में आग के तांडव में सैकड़ों परिवारों को खुले आसमान तले ला दिया। उनकी करोड़ों की संपत्ति स्वाहा कर दी। सबसे अधिक नुकसान सदर तहसील के जमालपुर गांव में हुआ। यहां लगभग 25 मकान व गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सहेवा गांव में भी 10 मकान जले। अन्य कई गांवों में आग से भारी नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। आग बुझाने में कई ग्रामीण झुलस गए।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में विश्राम तिवारी के घर शार्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने लगभग 30 मकानों को चपेट में ले लिया। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। लोगों ने भागकर अपनी और मवेशियों की जान बचाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और एक पोर्टेबल पंप से फायर कर्मियों ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के मुताबिक दमकल टीम एक घंटा देरी से पहुंचने से आग और प्रचंड हो गई। अग्निकांड में जगपत सिंह, सिद्ध गोपाल, मनसुख विश्वकर्मा, पप्पू कहार, सजीवन, अवधेश तिवारी, रामसजीवन चंदेल, मान मिश्रा, पप्पू चंदेल, कोमल, शिवचरन, दलपत सिंह, पूरन कहार, लंबरी चंदेल, मातादीन के मकान और गृहस्थी, राजू की दुकान आदि खाक हो गए।

एसडीएम अनुज सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उधर, दोपहर को सहेवा (बिसंडा) गांव में भी आग लग गई। जमालपुर की आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड को यहां पहुंचने में देरी हो गई। मनोज द्विवेदी, शिवकुमार, राजेंद्र द्विवेदी, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, जगुवा प्रजापति, बड़े भइया प्रजापति समेत 10 लोगों के मकान व गृहस्थी स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग काबू की। थानाध्यक्ष हरीशरण यादव समेत पुलिस कर्मी जुटे रहे। बदौसा के झड़िया यादव के पुरवा में जगन्नाथ यादव के मकान में आग लगने से पूरी गृहस्थी खाक हो गई। उधर, बेंदा घाट (तिंदवारी) में आग लगने से फुल्लन निषाद, रमरतिया व पितरुवा का घर और गृहस्थी नष्ट हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू किया। ग्राम प्रधान हेमा सिंह ने पीड़ितों को गेहूं व चावल बांटा।
नरैनी क्षेत्र के जमवारा गांव के मजरा केवटन पुरवा में कचरा में बारेलाल केवट के मकान में आग लग गई। घर-गृहस्थी स्वाहा हो गई। मटौंध प्रतिनिधि के मुताबिक जागेश्वर तिवारी के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।   बबेरू में गांधी नगर में नीरज श्रीवास के मकान में आग लग गई। पड़ोसी नवल नामदेव का मकान भी चपेट में आ गया। दोनों की गृहस्थी और जेवर जलकर खाक हो गए। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव की मौजूदगी में आग पर काबू किया गया। लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने और आग बुझाने को पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें