फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शॉर्ट सर्किट से रिहायशी मकान में लगी आग

Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 06 आग से नष्ट हुआ मकान व नष्ट सामग्री। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। थानाक्षेत्र के नांदादेव गांव में सोमवार-मंगलवार की रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आग की लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के रामजीत सिंह के घर में रात के समय अचानक आग लग गई। आग के कारणों को जब तक परिजन समझ पाते वह भयावह हो गई और धर्म सिंह चौहान के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों घरों में रखा अनाज, भूसा और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें