बांदा। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रामगोपाल सिंह उर्फ बबलू सिंह(45) ने मंगलवार रात किसी समय अपने घर के के कमरे में पंखे के छल्ले से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह पत्नी प्रतिभा सिंह और पुत्र अजय सिंह जब सोकर उठे तो कमरे में उनका शव फंदे से लटका पाया।
सूचना पर पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। रामगोपाल के पुत्र अजय सिंह ने बताया कि वह फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी थे। उन्होंने फंदा क्यों लगाया यह उसे नहीं पता। उनका पैतृक मकान बसेरही गांव में है।
शिवशंकर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह का चचेरा भतीजा था। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को निकाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।