फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम परिसीमन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम परिसीमन की सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई। नए परिसीमन में जनपद में कुल 469 ग्राम पंचायतें होंगी। पिछले पंचायत चुनाव में इनकी संख्या 471 थी। नरैनी ब्लाक की बरुआ स्योढ़ा और बड़ोखर ब्लाक की हरदौली ग्राम पंचायतें खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन

परिसीमन में आंशिक संशोधन की प्रक्रिया सात जनवरी को शुरू हुई थी। 12 जनवरी तक आपत्तियां ली गईं। 14 जनवरी को निस्तारण कर दिया गया। 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक परिसीमन में 33 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
इनमें बबेरू के अरविंद त्रिपाठी, महुआ के राकेश द्विवेदी, बबेरू ग्रामीण के संजय सिंह, धीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, नीरज पाल, मनीष कुमार, मनोज पाल, रामबरन, प्रमोद कुमार, प्रेमचंद्र ग्राम पंचायत सिंहपुर (तिंदवारी), जौहरपुर के बलराम सिंह, अपना दल (एस) के रामनरेश पटेल, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार सिंहपुर (तिंदवारी) की आपत्तियां शामिल थीं।
विज्ञापन

इन आपत्तियों में संशोधन किया गया है। इसी तरह सुनील कुमार पटेल भाजपा (बबेरू), रामसुफल सिंह चौहान ग्राम पंचायत पड़ोहरा (जसपुरा), हरिओम शुक्ल ग्राम पंचायत रिसौरा (महुआ), राकेश यादव ग्राम पंचायत चहितारा (बड़ोखर खुर्द), प्रद्युमभन द्विवेदी पनगरा (महुआ), लड़ाका पुरवा (बड़ोखर खुर्द) के पूर्व प्रधान मूलचंद्र निषाद, पडोहरा (जसपुरा) के पूर्व प्रधान रामसुफल, जसईमानपुर के वरुण यादव की चार अलग-अलग, गोखरही के संतराम यादव, भिड़ौरा के ओमकार द्विवेदी, जसईपुर के ज्ञान सिंह, छापर के मनेश कुमार, विजय करन यादव, सुनील सिंह पटेल, अधांव के शिवाकांत तिवारी की आपत्तियां सुलह से निस्तारित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें