फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान में मारपीट, दो का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खदान में मारपीट, दो का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

बांदा। कनवारा बालू खदान में ट्रांसपोर्ट कर्मी से मारपीट मामले में पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक खदान के दोनों पार्टनर हैं। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। मामला पुलिस के पास आने पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन

कानपुर के गोविंद नगर निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह कनवारा खदान में ट्रकों में बालू लोड करा रहा था। तभी पिपरी व कनवारा गांव के कुछ दबंग असलहों से लैस होकर आए और उसे बंधक बनाकर नदी किनारे झोपड़ी में ले गए। आरोप लगाया कि प्रति ट्रक चार हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर बंदूक की बटों से पीट दिया। हालांकि, उसके इन आरोपों को कोतवाली पुलिस सिरे से खारिज कर रही है। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि अभिषेक और आरोपी बालू खदान में 25 फीसदी के हिस्सेदार हैं। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। बंधक बनाना व बंदूक की बटों से पीटने जैसी कोई घटना नहीं हुई। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार को उनका चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें