जोनल अस्पताल सोलन में व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। सरकार के अलावा विभागीय निर्देशों के बावजूद व्यवस्था चरमराई हुई है।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। बाढ़ और बारिश के साथ बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। एक दर्जन मरीज अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो जमालपुर गांव के हैं। उधर, डेंगू की आशंका पर एक मरीज को कानपुर रिफर कर दिया गया। शहर के शंभू नगर निवासी राजकुमार (52) पुत्र राम प्रताप को कई दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, जमालपुर गांव के बुखार से पीड़ित विक्रम सिंह (2) पुत्र शिवपूजन व शिवा (10) पुत्र कमलेश गुप्ता को सोमवार को शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्लेट्लेट कम होने और डेंगू की आशंका पर शिवा को कानपुर रिफर कर दिया गया। अन्य बुखार पीड़ितों में धर्मेंद्र (4) मुरवां, रन्नो मिश्रा (50) समगरा, गज्जी (60) भवानीपुर, पूनम (22) जारी, पूजा (12) भदेहदू, रजनिया (40) चिल्ली, देशा वर्मा (60) बेंदा, श्याम (2) जारी व सीमा (35) पैगंबरपुर को मंगलवार को जिला अस्पताल कराया गया है।