बांदा। डीएम के निर्देश पर बुधवार से अधिकृत किए गए निजी बिक्री केंद्रों पर राजस्व व कृषि विभाग के कर्मचारियों की उपसिअथति में खाद का वितरण होगा। वितरण के लिए सुबह 11 से दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
सदर तहसील में उमा खाद भंडार तिंदवारी रोड बांदा, बाला जी बीज भंडार-बबेरू रोड बांदा, प्रकाश खाद भंडार-क्योटरा, प्रकाश एंड कंपनी-तिंदवारी रोड बांदा, ओम खाद बीज भंडार-आरटीओ आफिस के पीछे बांदा। बबेरू में चौहान खाद एवं कीटनाशक भंडार बेर्रांव, अड़ौली ग्राम में मिश्र एग्रो एजेंसी-मर्का बबेरू, साहू खाद बीज भंडार ओरन रोड बबेरू, पैलानी में सदगुरू खाद बीज भंडार-पपरेंदा, प्रधान खाद बीज भंडार कानाखेड़ा चौराहा, नरैनी में न्यू वर्षा खाद बीज भंडार पैगंबरपुर में वितरण होगा। डीएपी 1350 प्रति बोरी व एनपीके 1470 प्रति बोरी मिलेगी। डीडी कृषि विजय कुमार ने बताया कि पीओएस मशीन से किसानों का विवरण दर्ज करके उसकी रसीद कृषक को देंगे। (संवाद)