कृषि विश्वविद्यालय में एनआरएलएम समूह की महिला किसानों को कृषि की विभिन्न गतिविधियों के साथ जैविक खाद व आचार, मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
शुक्रवार को कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण पूरा हो गया।
डीएम हीरा लाल ने समूह की सदस्य/कृषि सखी मंजू वर्मा, सुमन देवी, वंदना, रानी, गीता, सुमित्रा, कलावती, भोला देवी, शांति, देवरती, आशा, गुडिय़ा व माया को प्रमाणपत्र व कटहल, जामुन, मशरूम के बीज किट बांटे। डीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए महिला सखियों को प्रशिक्षण दिया गया है। एनआरएलएम उपायुक्त केके पांडेय ने महिला सशक्तीकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा.बीके गुप्ता ने किया। समापन के दौरान डा.भानु प्रसाद मिश्र, एसपी द्विवेदी, डीएस पवार, डा. संजीव कुमार ने भी विचार रखे।