बांदा। थाना व गांव कमासिन निवासी पुष्पांजलि मिश्रा ने बृहस्पतिवार को डीएम से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उनके पिता बद्री प्रसाद मिश्र का बीते चार साल से जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में उपचार चल रहा है। आरोप है कि कई दिनों से स्टाफ और संबंधित अधिकारी बिना कारण बताए डायलिसिस नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार से उन्हें लगातार इधर-उधर भेजा जा रहा है। इससे पिता की हालत बिगड़ रही है। उन्होंने स्टाफ के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। पुष्पांजलि ने डीएम से पिता का डायलिसिस शुरू कराने की मांग की है। (संवाद)