फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी की शादी से दो दिन पहले ही पिता ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी की शादी के दो पहले किसान पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। शादी की तैयारियों के बीच शराब पीकर घर आने से पत्नी से कहासुनी होने पर गुस्से में यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंश पुरवा मरझा गांव निवासी राममनोहर (46) ने खेत में रेशम की डोरी से नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। बड़े पुत्र कैलाश ने बताया कि वह दो भाई और छह बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की बहन रेशमा की शादी 25 अप्रैल को है। बरात पड़ोहरा गांव से आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। पिता राममनोहर सोमवार को शादी व गृहस्थी का पूरा सामान लेकर घर आए थे। पुत्र के मुताबिक वह शराब के नशे में थे। इस पर मां सुनीता की उनसे कुछ कहासुनी हो गई। जिससे वह खाना खाकर खेत चले गए। वहां उन्होंने रात में किसी समय नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
पुत्र ने बताया कि घर में पैसों आदि को लेकर कोई समस्या नहीं थी। पिता शराब पीने के आदी थे। इसी को लेकर यह घटना हुई है। उनके पास दो बीघा जमीन है। इसके अलावा बटाई में भी खेत लिए थे। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन शराब के नशे का आदी बता रहे हैं। नशे में ही उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें