फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बीघा जमीन के लिए पिता को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
घायल आरोपी दिनेश यादव व रामभवन। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
एक बीघा जमीन के लिए बेटे ने अपने पुत्र के साथ पिता और छोटे भाई पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे पिता की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपियों को भी चोटें हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में शुक्रवार शाम को बेटे ने पिता को पीटकर मार डाला। शिवमंगल यादव से एक बीघा जमीन के कब्जे को लेकर उसके पुत्र रामभवन से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार को शाम शिवमंगल खेत में था। तभी रामभवन और उसका पुत्र दिनेश पहुंच गए और दोनों ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। खेत में मौजूद शिवमंगल का छोटा पुत्र चुन्नू व मुन्ना बीच-बचाव को आए तो रामभवन और उसके पुत्र ने उन्हें भी लाठियों से घायल कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल शिवमंगल (75) को बिसंडा पीएचसी लाए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर कानपुर ले जाते समय चिल्ला के नजदीक उसकी मौत हो गई।
ओरन चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र रामराज की तहरीर पर मृतक के पुत्र रामभवन और उसके नाती दिनेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या 304 व 323 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें