रात ललिल के साथ चली गई थी शिवानी
बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा-बी गांव निवासी 19 वर्षीय शिवानी 18 मई की रात अपने प्रेमी ललित के साथ घर से चली गई थी। मामले में युवती की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ पुत्री को बहला कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी।
मध्य प्रदेश से बरामद हुए दोनों
शुक्रवार सुबह पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जनपद के बरौंधा क्षेत्र से दोनों को बरामद कर बदौसा थाने लाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया। इसी दौरान परिजनों को युवती द्वारा प्रेमी से विवाह किए जाने की जानकारी हुई। जिसके बाद युवती का पिता के काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उसके पिता ने अचानक चाकू से उस पर चार वार कर दिए।
अस्पताल में तोड़ा दम
पिता ने बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवती को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही युवती ने दम तोड़ दिया।
मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
घटना के बाद युवती की मां रन्नो चौहान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्यकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।