फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चोरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, मारपीट

Thu, 08 May 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। गांव पहुंचे बस चालक पर चाकू से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी अशोक कुमार श्रीवास (45) प्राइवेट में बस चालक है। उसका पुत्र अजय कुमार (15) दो दिन पहले पड़ोसी गंगाराम वर्मा के यहां से लकड़ी काटने के लिए कुल्हाड़ी लेकर आया था। बुधवार की दोपहर तीन बजे कुल्हाड़ी देकर वह वापस घर आ रहा था। इस बीच गंगाराम के पुत्र वीरू और रोहित ने नशे में उसे रोक लिया और कहा कि चार माह पहले उसके सोलर प्लेट चोरी हो गई थी। वह तुमने चुराई है का इल्जाम लगाकर पीटने लगे। इस पर अजय की मां सुनीता ने अपने पति अशोक को घटना की जानकारी दी। अशोक जानकारी मिलने पर गांव पहुंचा तो वीरू और रोहित ने अभद्रता कर उसे घेर लिया और चाकू से उसके सिर में वारकर लहूलुहान कर दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र राजावत ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें