फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ दुरेड़ी गांव निवासी किसान राकेश यादव (40) ने घर से करीब 100 मीटर पर लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। रिंकू यादव ने बताया कि उसके पिता नशा करते थे। मां से भी कहासुनी हुई थी। नशे में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि घटना के समय मां कमला देवी ताऊ लल्ला यादव के घर में निमंत्रण में गईं थीं। इस बीच उसके पिता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। वह ट्रैक्टर में हार्वेस्टर से फसल कटाई का काम करते थे। एक ही पुत्र है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन नशे का आदी बता रहे हैं। पत्नी से भी कुछ कहासुनी की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें