अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान हरदौली और फतेहपुर ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उधर, अतर्रा में सहारा स्पोर्टिंग क्लब मौदहा टीम विजयी रही। हरदौली गांव के लखनी स्टेडियम में बुधवार को चित्रकूट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 रनों पर ढेर हो गई। हरदौली के गेंदबाज साकिब और अमन ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में हरदौली ने नौ विकेट शेष रहते मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ दी मैच साकिब रहे।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबी के 19 और करीम के 16 रनों की बदौलत खागा टीम ने 84 रन बनाए। जवाब में फतेहपुर टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। तीन विकेट से मैच जीत कर फतेहपुर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंपायर नाजिस खां, मुशाहिद खां, अंबुज द्विवेदी, कमेंटेटर न्याज अहमद, स्कोरर इमरान खां, सरवर अली व अख्तर रहे।
उधर, हिंदू इंटर कालेज मैदान में स्व. राहुल सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टास जीतकर जैक्सन स्पोर्टिंग क्लब ने 109 रन बनाए। जवाब में सहारा स्पोर्टिंग क्लब मौदहा ने दो विकेट से मैच जीत लिया। संयोजक पंकज गौतम, पवन गर्ग, आशू मिश्रा, आशीष गर्ग, राहुल गुप्ता, ऋषभ केसरवानी, दिव्यांश गुप्ता, अनुराज सिंह गौतम, अनिल मिश्रा, नीरज साहू, शोभित चौरिहा, छोटू चौरिहा आदि उपस्थित रहे।