फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए सांसदों के आवास में उपवास

Sun, 28 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
उपवास धरने में उपस्थित सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर रविवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने सांसदों के आवास पर उपवास रखकर धरना दिया। बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे। नई पेंशन योजना को खारिज करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


आंदोलन के अगले चरण में 26 नवंबर को दिल्ली में संसद भवन घेरा जाएगा। भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के इंदिरा नगर स्थित और सपा सांसद राज्यसभा विशंभर प्रसाद निषाद के आवास विकास स्थित आवासों पर धरना दिया।

दोनों सांसदों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षक और कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का अनुरोध किया। आंदोलन में मंच के जिला संयोजक अनूप सिंह, महासचिव जयनारायण श्रीवास, कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र पटेल, लेखपाल संघ के मूलचंद्र पटेल, बीना यादव, अन्नपूर्णा शुक्ला, संतोष मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के राजकुमार पटेल, शैलेंद्र रावत, केदार वर्मा, डीसी श्रीवास्तव, हरीओम गुप्ता, आशीष पांडेय, डा.सीबी चक्रवर्ती, कुलदीप वर्मा, कन्हैया पटेल, कालीचरन प्रजापति इत्यादि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें