फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के किसानों को खेती की ट्रेनिंग

विज्ञापन
बाराबंकी के किसानों को कृषक सदस्य प्रेम सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बाराबंकी से आए 25 किसानों का जत्था यहां आवर्तनशील खेती और फार्म डिजाइनिंग के गुर सीख रहा है। श्रमिक भारतीय कानपुर और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से यह प्रशिक्षण यहां बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को खत्म होगा।

पांच गांवों के 25 किसान बाराबंकी से यहां प्रशिक्षण लेने आए हैं। मेजबान और प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह ने उन्हें आवर्तनशील खेती और फार्म डिजाइनिंग का महत्व और आवश्यकता से अवगत कराया।

साथ ही कंपोस्ट बनाने का तरीका, सूक्ष्मजीवी, परिवार की मूल आवश्यकताओं का आंकलन, पोषक तत्वों का निर्माण, कीट प्रबंधन और खेती का महत्व आदि बताया। साझा चर्चा भी की।
विज्ञापन


उन्हें सेंटर में ही किसानों के उत्पाद का प्रसंस्करण की विधि बताई। पंकज नागराज, प्रभाकर, शैलेंद्र सिंह बुंदेला आदि ने भी किसानों को विभिन्न जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें