फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाद का टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों का हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17- बांदा-बबेरू मार्ग पर जाम लगाए किसानों से बातचीत करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन


= स्पष्ट जानकारी न मिलने से किसानों में बढ़ा गुस्सा, पुलिस ने समझाकर किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। प्राथमिक सहकारी समिति ग्रामीण मुरवल में बृहस्पतिवार की दोपहर किसानों ने हंगामा कर दिया। टोकन नहीं देने और कोई ठोस जानकारी उपलब्ध न कराने पर ग्रामीण भड़क गए और बांदा-बबेरू मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। यातायात बाधित होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। किसानों ने कहा कि खाद वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी किया जाए।
मुरवल गांव स्थित प्राथमिक सहकारी समिति में बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र से किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे। उन्हें बताया गया कि टोकन मिलने पर ही खाद लेने के लिए आना होगा। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति की ओर से यह नहीं बताया गया कि टोकन कब और कैसे मिलेगा और उन्हें कितना इंतजार करना पड़ेगा। इसकी जानकारी मांगी गई तो कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में करीब 12 बजे किसानों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद किसान आक्रोशित होकर गांव के बाहर बांदा-बबेरू मार्ग पर पहुंचे और वहां बैठ गए। जिससे जाम लग गया। जाम की सूचना पर चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह वहां पहुंचे और किसानों से बातचीत कर टोकन वितरण व्यवस्था कराने का आश्वासन देकर किसानों को सड़क से हटाया। तब यातायात शुरू हो सका। इसके बाद पुलिस के कहने पर टोकन बांटने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे किसानों को कुछ राहत मिली और वह शांत हो गए। जाम करीब 30 मिनट तक लगा रहा। किसानों ने कहा कि जरूरत के समय उन्हें टोकन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार टोकन की सही जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि टोकन वितरण और खाद की उपलब्धता व वितरण को पूरी तरह से पारदर्शी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें