फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश व खाद संकट से किसान परेशान

Tue, 04 Nov 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 03 खेत में भरे पानी में धान की फसल को देखता किसान। संवाद
विज्ञापन
बदौसा। बीते दिनों हुई बारिश से जहां धान की फसल को नुकसान पहुंचा है, वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह लगातार हुई बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिले के कई हिस्सों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी लेकिन बारिश से वह खेतों पर ही पसर गई। लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया और धान अंकुरित होने लगा। फतेहगंज, बघेलाबारी, कुरुहु, कल्याणपुर, बरछा डडिया, रक्सा, संग्रामपुर सहित अन्य गांवों में धान की तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है।
वहीं दूसरी ओर खेत में पानी भरने से कटाई व मड़ाई का कार्य भी रुक गया है। फतेहगंज के किसान रामस्वरूप, देवधर, आलोक, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बारिश से रबी की बोआई भी पिछड़ रही है। किसानों को दोहरी मार पड़ी है। बताया कि एक ओर धान की फसल खराब हो गई है तो दूसरी ओर समितियों में खाद नहीं मिल रही। तेज धूप से जल्द ही खेत रबी की बोआई के लिए तैयार हो जाएंगे लेकिन खाद न मिलने से बोआई प्रभावित होगी।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव विवेक बिंदु तिवारी, समाजसेवी रवि शिवहरे आदि ने कहा कि प्रशासन को नुकसान फसल का सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलाना चाहिए। साथ ही किसानों को खाद भी समय रहते उपलब्ध कराई जाए। इससे धान में हुए नुकसान की भरपाई वह रबी की फसल से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें