फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चकबंदी में अनियमितताओं का आरोप लगाकर किसानों ने तीसरे दिन भी दिया धरना

Sat, 20 Jun 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
बांदा। चकबंदी विभाग की कार्यशैली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अशोक लॉट चौराहा पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने लंबित मामलों के निस्तारण और जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि ग्राम लोहरा, अमलीकोर, सिलेहटा, बड़ौरा, पथरिया खुर्द और महबरा समेत कई गांवों में चकबंदी कार्य में अनियमितताएं की गई हैं। उनका कहना है कि विधि-विरुद्ध तरीके से चक सीमांकन कराया जा रहा है, जबकि विभाग में लंबित वादों का निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है।



इधर, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल के निर्देश पर शुक्रवार को अपर आयुक्त भागवत शरण, एडीएम न्यायिक एवं डीडीसी मायाशंकर, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अजय कुमार और अन्य अधिकारी धरनास्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन




धरने में भाकियू (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय सचिव हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, रोहित द्विवेदी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें