फसल बीमा क्लेम का पैसा नहीं मिलने के विरोध में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की हथौरा शाखा का घेराव करने के बारे में पुलिस एवं बैंक प्रशासन को पहले ही जानकारी मिल गई थी। इस वजह से बैंक के आसपास फोर्स तैनात कर दी गई थी। अचानक फोर्स तैनात होने से इलाके में हलचल रही। कुछ देर बाद किसान मौके पर पहुंचे तो पता चला कि किसानों को आंदोलन को लेकर ही बैंक के आसपास फोर्स तैनात की गई थी।