फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ओलावृष्टि व बारिश से किसानों को डेढ़ अरब की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसम की बेरुखी किसानों पर भारी पड़ रही है। खरीफ के बाद अब बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने फसलें चौपट कर दीं। सर्वाधिक नुकसान शनिवार और रविवार की बारिश से हुआ है। किसानों को करीब सवा अरब रुपये की चपत लगी।
विज्ञापन


जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक रबी की फसल बोई गई है। करीब 70 हजार हेक्टेयर में दलहन तिलहन की फसल बोई गई है। पखवारे भर में दो बार ओलावृष्टि व दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बेमौसम बारिश से मसूर, मटर, चना की फसल मिट्टी में दफन हो गई है। सरसों, अरहर की फसल भी खराब हो गई है। खेतों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में बची खुची फसल भी सड़ जाएगी।

उधर, प्रशासन ने ओलावृष्टि व रबी से बर्बाद फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। टीम में लगे अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों ओलावृष्टि से बबेरू, नरैनी व पैलानी तहसीलों में 50 करोड़ से अधिक की फसलों को नुकसान हुआ है। इसी प्रकार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश में एक अरब से अधिक की फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें