बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर डंपर लगभग 200 फीट की ऊंचाई पर लटक गया। इससे करीब 12 घंटे बांदा-फतेहपुर मार्ग बाधित रहा।
फतेहपुर की ओर से कबरई (महोबा) गिट्टी लेने जा रहा डंपर बेंदाघाट यमुना पुल पर सामने से आई कार को बचाने में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गया। इस वजह से बांदा-फतेहपुर मार्ग लगभग 12 घंटे बाधित रहा। इससे वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर बेंदाघाट पुलिस पहुंची। तब तक ड्राइवर और क्लीनर किसी तरह बाहर निकल चुके थे। बाद में पुलिस ने डंपर को जेसीबी के माध्यम से रेलिंग से हटवाया तब जाकर मार्ग बहाल हो सका।