फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कमिश्नर कार्यालय में ताला जड़ा

Tue, 02 Jun 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल की बर्बादी के बाद किसानों को बांटी जा रही मुआवजा राशि पर धांधली का आरोप लगा चित्रकूटधाम मंडल के सैकड़ों किसानों ने सोमवार को मंडल मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना सभा करने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय में ताला जड़ दिया। किसानों के इस रवैये पर मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी मौके पर पहुंची और नाराजगी जताई। बाद में उनसे ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले मंडल के लगभग चारों जनपदों से आए किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना सभा की। किसान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मुआवजा राशि में धांधली की जा रही है। राजस्व कर्मी और खासकर लेखपाल किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं।

चेतावनी दी कि किसानों का उत्पीड़न करने वाले अफसरों या कर्मचारियों को किसान उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे।
सभा के बाद सभी किसान जुलूस के रूप में कमिश्नर कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में सदर तहसील का भी घेराव किया।

इसके बाद मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। बाद में कमिश्नर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी अंदर कैद हो गए। इसकी सूचना पर करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंचीं मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी ने आते ही किसानों को आ़ड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


चैनल पर ताला जड़ने पर किसान नेताओं को फटकार लगाई। बाद में गिने-चुने किसान नेताओं को अपने कक्ष में बुलाकर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में मंडल के चारों जिलों के किसानों की समस्याएं और मांगे शामिल थीं।

प्रदर्शन में बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष डा. धेनुपाल पटेल, शैलेंद्र मिश्रा, महोबा के जिलाध्यक्ष राम स्वरूप यादव व महिला विंग की अध्यक्ष उद्देश्य कुमारी, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा, बांदा के प्रवक्ता अनिल किशोर मिश्रा, अर्चना राजपूत धरम सिंह सेंगर, अवधेश द्विवेदी, गंगा सिंह सेंगर, चंद्रपाल सिंह, बाल कृष्ण पटेल, लल्लू सिंह, भुवनेश्वर मिश्रा, राजा मनीष तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें