फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दरबार में गूंजी समस्याएं

Fri, 30 Oct 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। हिंदुस्तान किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान दरबार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं। महोबा और बांदा के किसानों ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के ज्यादातर किसानों को अब तक कृषि निवेश अनुदान नहीं मिला है। फसल बीमा के नाम पर अधिकारी किसानों के साथ खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को पीली कोठी स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई न हो पाने और नहरें सूखी पड़ी होने के मुद्दे छाए रहे। आरोप लगाया कि अधिकारी किसान समस्याओं को तवज्जो नहीं दे रहे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, जिला महामंत्री जीवेश प्रकाश, कोषाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महोबा जिला प्रभारी रामकिशुन शर्मा, उत्तम सिंह राजपूत, हरीचरन सिंह समेत किसान पुन्ना, पंचा, द्वारिका प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, हरिश्चंद्र वाजपेयी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें