फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत

Wed, 28 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। धान की फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम ने लेखपाल को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा (45) पुत्र श्रीकृष्ण मंगलवार को शाम खेत गया था। धान की फसल सूखी देख उसे सदमा लगा और हालत बिगड़ गई। घर लौटते समय रास्ते में गिरकर दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

खुरहंड चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पांच बीघा जमीन है। पत्नी सुधा ने बताया कि रबी की फसल में कुछ भी पैदा नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खरीफ फसल भी सूखने का सदमा उसके पति को बर्दाश्त नहीं हुआ। तीन पुत्रियों में एक पुत्री की शादी हो पाई है। अतर्रा एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें